Connect with us

वाराणसी

बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में बरेका प्राविधिक प्रशिक्षण केन्द्र सभागार में बरेका राजभाषा पखवाड़ा 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अंजली गोयल एवं विभागाध्यक्षगण द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा डा. शंशिकांत शर्मा द्वारा गाये सरस्वती वंदना से हुआ ।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदी दिवस के अवसर पर बरेका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हिंदी दिवस का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि आजादी के आंदोलन में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हमारी संविधान सभा ने 14 सितम्बढर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वींकार किया। उच्चव शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा भारतीय भाषाओं में उपलब्धए कराने के लिए भारत सरकार ने अनेक योजनाएं बनायी है। आवश्याकता है, कि हम स्वकयं अपने दैनिक कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और तकनीकी ज्ञान सरल भाषा में कर्मचारियों एवं आम जनता तक पहुँचाएं। इससे न केवल स्वपतंत्रता सेनानियों का सम्माीन होगा, वरन माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना भी पूरा होगा। महाप्रबंधक ने आगे कहा की हमारा संगठन ’क’ क्षेत्र में स्थापित है इसलिए हमें अपने प्रशासनिक कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए मुझे विश्वास है, कि इन आयोजनो से राजभाषा के प्रति बरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों में रुचि बढ़ेगी और राजभाषा के मौलिक चिंतन और लेखन को बढ़ावा भी मिलेगा “निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल” की भावना के साथ समारोह में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने ‘हिन्दीय दिवस’ की पृष्ठहभूमि एवं बरेका में हिन्दीु के प्रगामी प्रयोग की प्रगति एवं प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाप्रबंधक अंजली गोयल की अध्यक्षता में नराकास ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में अमिट छाप छोड़ी है। साथ ही दिनांक 14 से 29 सितंबर तक बरेका में मनाए गए राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर बरेका कर्मी कलाकारों द्वारा मैथिली साहित्यकार विद्यापति की रचना पर आधारित शिव वंदना, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कहानी “दुनिया का सबसे अनमोल रतन” पर आधारित कहानी पाठ तथा जयशंकर प्रसाद जी की रचना “अरुण यह मधुमय देश हमारा” पर आधारित भाव नृत्य जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात महाप्रबंधक महोदया ने राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ, प्रमुख मुख्य विद्युत् इंजीनियर एस. के श्रीवास्तव ,प्रमुख मुख्य इंजीनियर हीरेंद्र सिंह राना, प्रमुख मुख्य सामाग्री प्रबन्धक रजनीश गुप्ता, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आर.एस .चौहान, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश कुमार,प्रधान वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा, प्रधान वित्त सलाहकार/टीओटी जी .के मीना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/सर्विस नीरज जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर विद्युत पी.पी राजू , मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल आर. आर. प्रसाद, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र रामजन्म चौबे, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/मु. राज कुमार गुप्तां, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/कर्म. आर.के.चौधरी के साथ ही कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव एवं अन्य सदस्य, ओ.बी.सी. एसोसिएशन के पदाधिकारी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में बरेका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्ययवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार सिंह एवं संचालन वरिष्ठ अनुवादक अमलेश श्रीवास्तंव ने किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page