Connect with us

वाराणसी

बीएचयू के मनोविज्ञान की शोध छात्रा अनुभा उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय क्रिया शारीरिक विभाग की शोध छात्रा अनुभा उपाध्याय की मंगलवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

छात्रा कामकाजी हॉस्टल में रहती थी। सुबह योगा करते समय अचानक गिरकर अचेत हो गई।

अस्पताल ले आने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रा हृदय संबंधी बीमारी से पहले से ग्रसित थी। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की स्पष्ट तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

Advertisement

संकाय प्रमुख कमल नयन द्विवेदी ने बताया कि कुशीनगर निवासी छात्रा प्रोफेसर संगीता गहलोत के मार्गदर्शन में शोध कर रही थी। सोमवार को नवरात्र का व्रत थी।

मंगलवार की सुबह योगाभ्यास कर रही थी। इसमें एक पंजों के बल पर खड़ा होने का स्टेप होता है। यह क्रिया करते समय वह जमीन पर गिरी और उसकी मौत हो गई।

साथियों ने देखा तो दौड़कर उसके पास पहुंचे। उसकी सांसें व धड़कन बंद हो गई थी। उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने पहले से मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

इसकी सूचना छात्रा के पिता दीनदयाल उपाध्याय को फोनकर दी गई। उन्होंने बताया कि छात्रा टकायासू से पहले से ग्रसित थी। यह हृदय संबंधी बीमारी होती है।

साथियों के अनुसार वह काफी मिलनसार स्वभाव की थी। बीएचयू प्रशासन व पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटा हुआ है। छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page