वाराणसी
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश द्वारा किया गया यातायात लाईन स्थित सभागार में वाराणसी कमिश्नरेट सैनिक सम्मेलन का आयोजन
वाराणसी: जिसमें अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन आरती सिंह उपस्थित रहे। उक्त सैनिक सम्मेलन में सभी थानों एवं शाखाओं से आये हुए अधि0 / कर्म0गण ने भाग लिया। इस दौरान कई अधि0 / कर्म गण द्वारा पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया, जिसके तत्काल / उपयुक्त समाधान हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा सम्बन्धित को आदेशित / निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरान्त कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानाप्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी की गयी।
सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा सर्व सम्बन्धित को निम्नलिखित निर्देश दिये गये| समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि थाने के मेस की गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु स्वयं मेस में भोजन करें व मेस की साफ सफाई, भोजन आदि उच्चकोटि का बनाये रखें।
• समबन्धित इकाई के अधिकारियों द्वारा सभी कर्मियों को उन्हें प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के देयकों (चिकित्सा प्रतिपूर्ति एच. आर. ए. टी. ए. डी. ए. जी. पी. एफ. आदि) के सम्बन्ध में सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को जानकारी दी जाये तथा सभी प्रकार के देयकों का समय से भुगतान किया जाये आवास का आवंटन नियमानुसार वरीयता के क्रम में किया जाये।
• कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलायें। पुलिस आयुक्त द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हेलमेट के उपयोग के लिए अपने-अपने अधीनस्थ को जागरूक कर कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
• समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थानों पर समय समय पर सैनिक सम्मेलन आयोजित कर अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी कर लें तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु उचित माध्यम से कार्यवाही सुनिश्चित करायें। • पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि जल्द ही पुनः सैनिक सम्मेलन कर दिये। गये निर्देशों के अनुपालन का फीडबैक लिया जायेगा। • अपराध गोष्ठी में समस्त प्र०नि० थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि सड़कों/मुख्य मार्गों/चौराहों/तिराहों आदि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने दें।
• आई.जी. आर. एस. द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
• प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सुमित्रा देवी को महिला थाना में प्राप्त आई.जी. आर.एस प्रार्थना पत्र के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। • समस्त थाना प्रभारी आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपने-अपने थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग समय से कराना सुनिश्चित करें। जिससे समय से पूर्व समस्याओं को दूर किया जा सकें के बारे में अवगत कराया गया। • शातिर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
• हुक्काबारों, मसाज पार्लरों, स्पा-सेन्टरों की नियमानुसार चेकिंग हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। • भू-माफिया, सूदखोर एवं प्रोफेशनल चीटर के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।। समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि धर्म स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित डेसीबल में रखे जाए।
• महिला सम्बन्धित / पाक्सो एक्ट की लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
• पुलिस आयुक्त द्वारा प्रभारी निरीक्षक सिगरा धनन्जय कुमार पाण्डेय को भ्रष्ट आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया एवं प्र०नि० शिवपुर सधुवन राम को लाईन हाजिर किया गया।
