Connect with us

वाराणसी

प्रवक्ता पिता की याद में दान की धनराशि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार को एक दान दाता ने एक लाख रुपए की धनराशि बाबा के चरणों में समर्पित की। वाराणसी के चौबेपुर थाना ग्राम लटोनी निवासी स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे पिता स्वर्गीय विक्रम आदित्य मिश्र सनातन धर्म इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता थे। अब वह दुनिया में नहीं रहे उनकी याद में यह धनराशि अपनी माता सुशील देवी पुत्री स्वतंत्रता सेनानी स्व बंश नारायण दुबे की प्रेरणा से बाबा के चरणों में समर्पित करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी एक विद्वान अर्थशास्त्री थे उन्होंने ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते। ही सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा दी उनके आदर्श के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री थे। स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने बुधवार को 100000 का चेक मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौंपा। उन्होंने दोनों अधिकारियों को श्री काशी विश्वनाथ धाम की विशेषता और उनकी व्यवस्थाओं को सराहनीय बताते हुए आगे भी ऐसे ही बाबा की सेवा करने की कामना की। इस दौरान मंडलायुक्त ने स्वतंत्र कुमार मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page