Connect with us

वाराणसी

अपर सदस्य, ट्रैक्शन, रेलवे बोर्ड राधे रमण ने किया बरेका का निरीक्षण

Published

on

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में अपर सदस्य / ट्रैक्शन, रेलवे बोर्ड, राधे रमण ने निरीक्षण किया I राधे रमण बरेका कारखाना के विभिन्न कार्यशालाओं जैसे न्यू लोको असेम्ब्ली शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको टेस्ट शॉप ,न्यू ब्लॉक शॉप पहुँच कर रेल इंजनों के उत्पादन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया I निरीक्षण में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर राजेश कुमार राय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ, मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको एम. के. गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत लोकोमोटिव पी. पी. राजू, मुख्य विद्युत इंजीनियर, निरीक्षण, अनंत सदाशिव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर, लोको, अरुण कुमार शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें I इस दौरान बरेका अधिकारियों ने उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उन्हे उत्पादन प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी I इस दौरान बरेका कीर्ति कक्ष में आयोजित बैठक में अपर सदस्य / ट्रैक्शन, रेलवे बोर्ड राधे रमण ने प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की एवं भविष्य के लिए चल रही परियोजनाओं का हाल जाना I
इस अवसर पर अपर सदस्य / ट्रैक्शन, रेलवे बोर्ड राधे रमण ने बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्यों सर्वश्री बी.डी. दुबे, नवीन सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, आलोक वर्मा एवं विनोद सिंह ने मुलाकात कर कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर वार्ता की साथ ही ज्ञापन सौपा वहीं महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों के हित से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की एवं ज्ञापन सौपा I

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page