Connect with us

वाराणसी

नमो घाट पर गूँजी भजन क्लबिंग : बैकस्टेज सिबलिंग्स के सुरों से हुआ काशी गंगा महोत्सव का आगाज़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : काशी के नमो घाट पर भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। बैकस्टेज सिबलिंग्स के नाम से मशहूर भाई-बहन की जोड़ी प्राची और राघव अग्रवाल ने चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का भव्य आगाज़ किया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हुआ। श्रद्धालुओं, परिवारों और युवाओं से नमो घाट खचाखच भरा रहा। प्राची और राघव ने एक के बाद एक जाने-पहचाने भजन पेश किए और पूरे घाट पर श्रोता हर गाने पर उनके सुर में सुर मिलाते नज़र आए। भजन क्लबिंग पारंपरिक संगीत कार्यक्रमों से बिल्कुल अलग है। यहाँ श्रोता सिर्फ सुनते नहीं, बल्कि खुद भी साथ गाते हैं। यह शाम भक्ति और सांस्कृतिक गौरव की भावना का उत्सव बन गई, जिसके लिए काशी जानी जाती है। प्राची अग्रवाल ने कहा कि काशी वह जगह है जहाँ भक्ति सबसे जीवंत महसूस होती है और हमने इसे अनुभव किया। जब लोग श्रोता न रहकर गंगा के तट पर एक साथ गाने लगते हैं, तो भजन क्लबिंग का असली उद्देश्य यही है। वहीं राघव अग्रवाल ने कहा कि इस साल हम भजन क्लबिंग को डबलिन, लंदन और दक्षिण अफ्रीका तक ले गए, लेकिन काशी में महादेव के चरणों में भजन गाना हमारे लिए विशेष सम्मान की बात रही। इसी प्रस्तुति के साथ काशी गंगा महोत्सव की शुरुआत हुई। देव दीपावली से पहले गंगा तट पर हो रहा यह महोत्सव संगीत, नृत्य और लोक कलाओं का उत्सव है। 23 नवंबर तक नमो घाट पर देशभर के करीब 45 कलाकार शास्त्रीय संगीत, भजन, लोकगीत और अलग-अलग नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियाँ देंगे। काशी की यह प्रस्तुति बैकस्टेज सिबलिंग्स के सात देशों के भजन क्लबिंग दौरे के कुछ ही समय बाद हुई। जुलाई से अक्टूबर 2026 तक चले इस दौरे में जर्मनी का जस्ट लव फेस्टिवल, सिंगापुर, जकार्ता, डबलिन, लंदन, डरबन, जोहान्सबर्ग व मॉरीशस में हाउसफुल शो शामिल रहे। इतना ही नहीं, इस जोड़ी को यूके पार्लियामेंट और दक्षिण अफ्रीका के डरबन स्थित कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया ने भी आमंत्रित किया जहाँ उन्होंने स्थानीय कलाकारों से मुलाकात भी की।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page