Connect with us

वाराणसी

सुभांशु और खुशी बने ‘मिस्टर व मिस फ्रेशर

Published

on

Loading...
Loading...

जीवनदीप में ‘आरम्भ’ का भव्य आगाज, एमबीए के नव प्रवेशियों का उत्साह के साथ स्वागत

Loading...

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से बुधवार को एमबीए के नव प्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी ‘आरम्भ’ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उल्लास से भरपूर इस आयोजन में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न चरणों की प्रतियोगिताओं के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें एमबीए के सुभांशु सिंह और खुशी तिवारी को ‘मिस्टर व मिस फ्रेशर’ चुना गया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page