Connect with us

मऊ

प्रेसनोट

Published

on

Loading...
Loading...

दिनांक- 17.11.2026
थाना घोसी जनपद मऊ ।
साइबर पुलिस टीम द्वारा पीडित का फ्रॉड हुआ कुल धनराशि- 27,900/- रुपये (सत्ताइस हजार नौ सौ रुपया) पीडित को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 17.11.2026 को पीड़ित के खाते से यूपीआई के माध्यम से जमीन का नक्शा बनवाने के नाम पर फ्राड की गयी कुल धनराशि- 27,900/- रुपये (सत्ताईस हजार नौ सौ रुपया) MRM PORTAL के माध्यम से साइबर पुलिस टीम जनपद मऊ द्वारा वापस कराया गया ।
थानावार विवरण-
1.थाना घोसी साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित /आवेदक सौरभ कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 केदार नाथ निवासी ग्राम अमिला बाजार थाना घोसी जनपद मऊ कुल धनराशि – 27,900/- रुपये वापस कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें । साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page