Connect with us

मऊ

प्रकाशनार्थ2027-28 के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण आरंभः डाॅ संजय सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

-सभी वर्ग के खिलाड़ियों को मिली आनलाइन की सुविधा
मऊः जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष डाॅ संजय सिंह ने बताया कि सत्र 2027-28 के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण आरंभ हो गया है। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23/24 तथा ओपन/रणजी का आनलाइन पंजीकरण आरंभ हो गया हैै। डाॅ सिंह ने बताया कि महिला वर्ग के लिए अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 एंव सीनियर वर्ग के ट्रायल का पंजीकरण आनलाइन किया जा रहा है। यह पंजीकरण खिलाड़ियों के आधार कार्ड के तथ्यों के आधार पर किया जाएगा। बताया कि पंजीकरण के समय आयु वर्ग को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आॅनलाइन पंजीकरण के लिए मंडल कार्यालय गाजीपुर में प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए www.registration.upca पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यूपी टी-20 लीग के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य एवं गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह का प्रयास पूर्वांचल के युवा खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना है। सभी खिलाड़ियों को पंजीकरण के समय अपने मोबाइल नंबर और आयु वर्ग का विशेष ध्यान रखने का ध्यान रखना होगा।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page