Connect with us

मऊ

भा.कृ.अनु.प.–राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मऊ द्वारा कुशमौर में ‘खेत बचाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संतुलित उर्वरक उपयोग, गुणवत्तायुक्त बीज एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

भा.कृ.अनु.प.–राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मऊ द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 को कुशमौर गाँव में ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 65 किसानों (57 पुरुष एवं 8 महिला किसानों) ने सहभागिता की। डॉ. वेद प्रकाश राय ने गुणवत्तायुक्त बीज, किसानों के खेत पर बीज उत्पादन एवं गुणन तकनीक, फसल विविधीकरण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. अंकित ने रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता, उनके असंतुलित उपयोग के दुष्प्रभाव एवं बेहतर पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने बीजामृत एवं जीवामृत जैसे जैव-आदानों के उपयोग पर जोर देते हुए मृदा परीक्षण हेतु वैज्ञानिक विधि से मृदा नमूना लेने का प्रदर्शन भी किया। डॉ. चन्नकेशव सी. ने गेहूँ एवं सरसों में बीज जनित रोगों के प्रबंधन हेतु रासायनिक बीजोपचार के महत्व के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग तथा गोबर की खाद, कम्पोस्ट, हरी खाद, फसल अवशेष एवं जैव उर्वरकों के समन्वित प्रयोग पर भी जोर दिया गया। संवादात्मक सत्र में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page