Connect with us

मऊ

भाजपा जिला सोशल मीडिया टीम में मधुबन के शिवशरण मल्ल को मिली जगह

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन, मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में मधुबन मंडल के उपाध्यक्ष शिवशरण मल्ल को जिला सोशल मीडिया टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की अनुमति से जारी आधिकारिक सूची में जिला संयोजक आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया है। इसमें शिवशरण मल्ल को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए सदस्य बनाया गया है। शिवशरण मल्ल को जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से मधुबन सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवशरण मल्ल लंबे समय से पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। जिला सोशल मीडिया टीम में मधुबन मंडल को प्रतिनिधित्व मिलने से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त सदस्य शिवशरण मल्ल ने शीर्ष नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page