Connect with us

आजमगढ़

चाइल्ड केयर क्लिनिक में बाल दिवस पर 118 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

17 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा समारोह, बच्चों को उपहार देकर किया गया सम्मानित

आजमगढ़। सिधारी स्थित चाइल्ड केयर क्लिनिक में शनिवार को बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के कुल 118 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनका वजन और लंबाई भी मापी गई।

समारोह में बच्चों को टोपी, चश्मा, गुब्बारे, मुकुट, पतंग, पेन, पेंसिल, रंगीन पेन, पजल गेम, ड्राइंग बुक, स्टोरी बुक, पोएम बुक और फ्रेंडशिप बैंड सहित विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। क्लिनिक को रंग-बिरंगे गुब्बारों, झंडियों और बाल दिवस के बैनर-पोस्टर से सजाया गया था। वहीं सेल्फी प्वाइंट बच्चों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे उनकी सेहत को लेकर अधिक सजग होते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से वह पिछले 17 वर्षों से लगातार बाल दिवस समारोह आयोजित कर रहे हैं और आगे भी यह परंपरा जारी रखेंगे।

Advertisement

बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कमरे का तापमान नियंत्रित रखें और बच्चों के सिर, कान, हाथ व पैर ढककर रखें। बाहर निकलते समय उन्हें पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं। पानी उबालकर गुनगुना करके दें, बाहर की खाद्य सामग्री से परहेज करें और छह माह तक के शिशुओं को केवल मां का दूध पिलाएं। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को बोतल से दूध पिलाने से बचें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण सिंह, राकेश पाण्डेय, धीरेंद्र त्रिपाठी, रामानंद यादव, विनीत मिश्रा, पुनीत सिंह, संतोष यादव, रविकांत पाण्डेय, श्रवण गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, स्वप्निल, अनाया और वैष्णवी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page