Connect with us

आजमगढ़

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने सजाए स्टॉल, दिखाया हुनर

Published

on

Loading...
Loading...

खाने-पीने के आकर्षक स्टॉल बने लोगों के आकर्षण का केंद्र, उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के रोवां बाजार स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बच्चों ने खाने-पीने की चीजों के स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता, हुनर और व्यावहारिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। छात्र-छात्राओं ने न केवल अपने स्टॉल के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया, बल्कि आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम का आनंद भी लिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक जनाब अब्दुल्लाह खान और प्रधानाचार्या अंजली सिंह सहित अमरनाथ विश्वकर्मा, सऊद सिद्दीकी, निजामुद्दीन, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page