Connect with us

आजमगढ़

दहेज मुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं सभी वर्ग : गजाला फिरदौस

Published

on

Loading...
Loading...

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आजमबाद और मित्तूपुर गांव में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की ओर से दहेज निषेध जागरूकता अभियान के तहत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए आजमबाद एवं मित्तूपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दहेज निषेध जागरूकता कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गजाला फिरदौस के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद कर दहेज प्रथा से होने वाली सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने बताया कि दहेज जैसी कुप्रथा महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों को प्रभावित करती है। इसे समाप्त करने के लिए केवल कानून ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता भी जरूरी है।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी गजाला फिरदौस ने कहा कि दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विवाह को लेन-देन का माध्यम बनाने के बजाय आपसी सम्मान और समानता का रिश्ता बनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से दहेज लेने और देने का विरोध करने तथा बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को दहेज निषेध से जुड़े कानूनी प्रावधानों, महिलाओं के अधिकारों और दहेज उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस मौके पर शिक्षक आदर्श मिश्रा, डॉ. आरडी सोनकर, डॉ. परमानंद पांडेय एवं प्रशांत पांडेय उपस्थित रहे। वहीं विधि विभाग के छात्र मुहम्मद जाकिर हुसैन, अभिषेक सेठ और अतुल कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page