Connect with us

गाजीपुर

छठ पर्व को लेकर पुलिस काफी सतर्क, बाजार में प्रतिदिन हो रही शाम को गश्त

Published

on

Loading...
Loading...


नंदगंज (गाजीपुर)। दीपावली का त्योहार सकुशल संपन्न होने के बाद अब छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नंदगंज पुलिस काफी सतर्क हो गई है। क्योंकि क्षेत्र में छठ की पूजा हेतु आसपास की छठ वर्ती महिलाएं अपने परिजनों के साथ बाजार में फलों आदि की खरीदारी करने आती रहती है। जिससे बाजार में अभी से भीड़ के साथ चहल पहल बढ़ गयी है। इसलिए थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल प्रतिदिन शाम को बाजार में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।
इस दौरान थानाध्यक्ष असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बाजार के भीड़भाड़ वाले तिराहों व जगहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। छठ पर्व को लेकर बाजार में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित गश्त से असामाजिक तत्वों में भय बना हुआ है और बाजार में सुरक्षा का माहौल कायम है।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी, लेकिन कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page