Connect with us

गाजीपुर

गोपाष्टमी पर कान्हा गौशाला पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष, विधि-विधान से किया गौ पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद जमानियां के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को जमानियां स्टेशन स्थित कान्हा गौशाला में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौमाता का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने गौमाता को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया तथा गुड़ और हरा चारा खिलाकर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

Loading...

इस दौरान पशु चिकित्सालय के उप मुख्य चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने गौशाला में संरक्षित गौवंश के स्वास्थ्य, उपचार और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता का विशेष महत्व है। गोपाष्टमी का पर्व हमें गौसेवा, संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है। गौवंश की सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए गौशालाओं में स्वच्छता, पौष्टिक चारा, स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि गौवंश की नियमित देखभाल और सेवा में उनका योगदान सराहनीय है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सभासद टुन्नू राजा, भाजपा आईटी संयोजक संजीत यादव, गौशाला प्रभारी संजय यादव, छविनाथ यादव, रमेश रावत सहित गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर गौसेवा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page