भदोही
शहीद बृजेश मौर्य की स्मृति में बनेगा भव्य स्मृति द्वार, विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन
एक महीने में पूरा होगा निर्माण, शहीद के बलिदान को सदैव याद दिलाएगा स्मृति द्वार
ज्ञानपुर (भदोही)। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा कसियापुर में सोमवार को अमर शहीद बृजेश मौर्य की स्मृति में बनने वाले स्मृति द्वार का विधायक विपुल दुबे ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक ने नम आंखों से शहीद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
विधायक विपुल दुबे ने कहा कि स्मृति द्वार का निर्माण एक महीने के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनका त्याग, समर्पण और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है, ताकि नई पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित रहे। अमर शहीद बृजेश मौर्य की स्मृति में बनने वाला यह द्वार उनकी वीरता और बलिदान का प्रतीक होने के साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए गौरव और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर श्याम नारायण मौर्य, ग्राम प्रधान अमृत लाल, सभाजीत गौतम, मोती लाल मौर्य, अश्विनी श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्य, राजाराम बिंद, भाईलाल सरोज, रहीम, रामजी बिंद, उमाशंकर मौर्य, सिद्धांत मौर्य, सर्वेश मौर्य, मेहीलाल मौर्य, लाल बहादुर मौर्य, जगत मौर्य, रामसूरत बिंद, चंद्रभान मौर्य, भरतराज सिंह, प्रमोद मौर्य और राकेश मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
