Connect with us

चन्दौली

दुर्गा पूजा पंडालों में 24 घंटे तैनात रहेंगे वालंटियर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published

on

Loading...
Loading...

एसडीएम और सीओ ने तिवारीपुर व मझगाई के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

नौगढ़ (चंदौली)। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव और सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार ने तिवारीपुर व मझगाई में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंडालों में चौबीसों घंटे वालंटियर की तैनाती अनिवार्य

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों में 24 घंटे वालंटियर तैनात रहें। पंडालों के सामने सड़क की ओर बैरिकेडिंग कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क पर न पहुंचे और यातायात बाधित न हो। आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए पानी, बालू और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखने के साथ ही सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने को कहा गया।

महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते

भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए महिलाओं और पुरुषों के प्रवेश की अलग-अलग कतारें बनाने तथा आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूजा पंडालों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

Advertisement

संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। नशे की हालत में घूमने वाले व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page