गाजीपुर
अग्रसेन जयंती पर उत्साह, वैशाली बनीं अध्यक्ष
मोहम्मदाबाद, गाजीपुर। नगर में शनिवार की रात अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन पैलेस परिसर में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन तिराहा स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क को झालर-बत्तियों से सजाया गया, जो रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा।
समारोह में महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भावनृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, सहयोग, सेवा और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस दौरान अग्रसेन महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें वैशाली अग्रवाल को अध्यक्ष, सपना अग्रवाल को उपाध्यक्ष, प्रिया अग्रवाल को महामंत्री और सुप्रिया अग्रवाल को मंत्री चुना गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वर्षा अग्रवाल, वर्णिका, राघव, वैष्णवी, श्रेष्ठा और गीताश्री सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता रणजीत अग्रवाल ने की और संचालन रुचिन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर राजकिशोर अग्रवाल, गृतेश अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, अमित अग्रवाल और मयंक सहित अग्रवाल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
