Connect with us

चन्दौली

मर्म चिकित्सा पर जीवक आयुर्वेद कॉलेज में होगा विशेष सेमिनार

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी देंगे व्याख्यान

पीडीडीयू नगर। आयुर्वेद चिकित्सा में मर्म चिकित्सा के महत्व और इसके व्यावहारिक उपयोग को लेकर जीवक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, कमलापुर, अकौनी, चंदौली में 9 अक्टूबर को विशेष सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

संस्था के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार गौतम ने बताया कि प्रो. डॉ. जोशी अपने अनुभव और विशेषज्ञता के माध्यम से प्रतिभागियों को मर्म चिकित्सा की अवधारणा, महत्व और चिकित्सकीय उपयोग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि मर्म चिकित्सा आयुर्वेद की महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परंपराओं में से एक है। इसके वैज्ञानिक और व्यावहारिक पक्ष की जानकारी चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सेमिनार और कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को इस चिकित्सा पद्धति को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम को लेकर संस्थान की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में वैद्य एवं आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान चिकित्सकों और विद्यार्थियों को आपसी अनुभव साझा करने के साथ आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page