Connect with us

गोरखपुर

कटसहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, झाड़ियों में तब्दील हुआ परिसर

Published

on

Loading...
Loading...

बाउंड्री ध्वस्त, पानी की टंकी खराब; डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति से ग्रामीण परेशान

हरपुर बुदहट/सहजनवां, गोरखपुर (जयदेश)। ग्राम पंचायत कटसहरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाली का शिकार है। अस्पताल परिसर झाड़-झंखाड़ और घास से पूरी तरह घिरा हुआ है। साफ-सफाई के अभाव में मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाउंड्री टूटने से परिसर में पहुंच रहे आवारा पशु

ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल कई स्थानों पर ध्वस्त हो चुकी है। इससे परिसर में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं, अस्पताल परिसर में लगी पानी की टंकी भी लंबे समय से खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर कभी-कभार ही आते हैं और पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध नहीं रहतीं। ऐसे में ग्रामीणों को उपचार के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर सहजनवां या गोरखपुर जाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने सीएमओ से की व्यवस्था सुधारने की मांग

ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य केंद्र की नियमित साफ-सफाई कराने, ध्वस्त बाउंड्री का निर्माण कराने, पानी की टंकी दुरुस्त कराने और चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था जल्द सुधारी जाए, ताकि आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page