भदोही
प्रभावती देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
Loading...
Loading...
जहांगीराबाद घाट पर ज्येष्ठ पुत्र ब्रह्मदेव मिश्र ने दी मुखाग्नि
गोपीगंज, भदोही (जयदेश)। गोपीगंज क्षेत्र के अमवां माफी गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र नाथ मिश्र की माता श्रीमती प्रभावती देवी (95) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Loading...
जहांगीराबाद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
प्रभावती देवी का अंतिम संस्कार बुधवार को जहांगीराबाद घाट पर किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र ब्रह्मदेव मिश्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
अंतिम संस्कार में श्याम धर मिश्र, कलक्टर मिश्र सहित गांव और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Continue Reading
