Connect with us

बलिया

सिकंदरपुर में ऊंचे ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित, महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पिलुई प्राथमिक विद्यालय के पास हादसा, ग्रामीणों ने ब्रेकर की बनावट पर उठाए सवाल

सिकंदरपुर, बलिया। मनियर-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर पिलुई प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार को सड़क हादसे में 60 वर्षीय देवरतिया देवी की मौत हो गई। बताया गया कि वह परिवार के एक युवक के साथ बाइक से सुल्तानपुर से सिकंदरपुर जा रही थीं। इसी दौरान ऊंचे ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

Loading...

अस्पताल ले जाते ही चिकित्सक ने मृत घोषित किया

हादसे में देवरतिया देवी के सिर में गंभीर चोट आई और काफी रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अश्विनी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्रेकर की बनावट पर उठे सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि शर्मा सहित स्थानीय लोगों ने ब्रेकर की ऊंचाई और बनावट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ब्रेकर को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल सुधारने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page