Connect with us

आजमगढ़

सगड़ी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ शहर के नरौली पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने देखा सेवा ज्योति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

सगड़ी, आजमगढ़। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जीयनपुर स्थित एक स्कूल से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा बनकट, सगड़ी तहसील व अन्य क्षेत्रों से होते हुए आजमगढ़ शहर के नरौली पहुंची।

Loading...

सेवा ज्योति कार्यक्रम का देखा सीधा प्रसारण

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में सेवा ज्योति प्रज्वलित की और वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। नरौली में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

यात्रा के संयोजक दिवाकर सिंह, डॉ. ओमकार राय, भाजपा नेता टीपू सिंह, वंदना सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, एसपी, मुकेश सिंह, संतोष जायसवाल, प्रेमभूषण सिंह, परितोष जायसवाल, जीतेन्द्र सिंह, बांके यादव, यश सिंह और रविन्द्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page