Connect with us

जौनपुर

संकल्प सेवा यात्रा का भाजपाइयों ने गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा

Published

on

Loading...
Loading...

हौज टोल प्लाजा पर उमड़ा उत्साह, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

जफराबाद (जौनपुर)। वडनगर से वाराणसी जा रही संकल्प सेवा यात्रा का मंगलवार को क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई और भारत माता की जय तथा योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, सिरकोनी ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह, मुंबई से पहुंचे भाजपा नेता अशोक सिंह तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यात्रा के साथ वाराणसी जा रहे लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। आपदा या किसी भी जरूरत के समय कार्यकर्ता आगे बढ़कर लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

यात्रा के स्वागत के दौरान हौज टोल प्लाजा पर काफी उत्साह नजर आया। कुछ समय के लिए पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

स्वागत करने वालों में आमोद सिंह रिंकू, जफराबाद के पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, साधु सिंह, परमेन्द्र चौहान, मुन्ना सिंह, शशिकांत पाठक, संजय उर्फ बबलू सिंह, गोलू सिंह, विशाल मिश्र, विनय सिंह, हर्षित सिंह और शीतला गिरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page