Connect with us

चन्दौली

स्वास्थ्य मेले में 120 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, मरीजों को दी गई निःशुल्क दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श

नौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की और उनकी बीमारी के अनुसार उपचार एवं दवा उपलब्ध कराई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाएं लेने की अपील की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में इस तरह के स्वास्थ्य मेले काफी उपयोगी हैं। इससे लोगों को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिलती है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में पहुंचे सभी मरीजों का परीक्षण किया गया और उनकी आवश्यकता के अनुसार उपचार तथा दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की।

Advertisement

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, एएनएम, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page