वाराणसी
आरो प्लांट से लाखों की चोरी
रिपोर्ट:प्रवीण कुमार सिंह
लोहता। थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में शुक्रवार की रात में एक आरो प्लांट का ताला तोडकर लाखों रुपये का सामान चोर उठा ले गये। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पीडित ने पुलिस को लिखित रुप से सूचना दे दिया पुलिस मौंके पर पहुंच कर जा़च पडताल किया।
बखरिया गांव के सुनिल सिंह का उनके घर से दो सौ मीटर दुरी पर महादेव मिनरल वाटर नाम से आरो प्लांट लगा है। शुक्रवार को प्लांट में कोई नहीं था। चोर चाहरदीवारी फांद कर अंदर घुस गये। मेन हाल का तालातोडकर चार बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, बडी टीवी और दो हजार नगद रुपया उठा ले गये। सुबह जब सुनिल सिंह पहुंचे तो ताला टुटा देखकर अंदर गये। तो देखा सारा सामान गायब था। उन्होंने बताया की लगभग एक लाख रुपये का सामान चोर ले गये है।
Continue Reading