Connect with us

आजमगढ़

पौहारी बाबा मंदिर में घंटा चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

Published

on

Loading...
Loading...

छह आरोपी गिरफ्तार, 20 पीतल के घंटे, एक लाख रुपये नकद और दो कारें बरामद

आजमगढ़ (जयदेश)। मेहनगर और तरवां थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पौहारी बाबा मंदिर से चोरी किए गए 20 पीतल के घंटे, एक लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की रात बोंगरिया स्थित पौहारी बाबा मंदिर से 11 घंटे और एक अक्टूबर की रात नौ घंटे चोरी हुए थे। इस संबंध में मेहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र स्थित एक मंदिर से चार घंटे चोरी करने की घटना का भी खुलासा हुआ।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशुनपुरा मोड़, खरिहानी-चिरैयाकोट मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों कारों को पकड़ा। बताया गया कि आरोपी चोरी के घंटे एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी निवासी श्याम गुप्ता, प्रेम कुमार और हर्ष गुप्ता, गाजीपुर निवासी पप्पू राम और सतीश कुमार तथा मिर्जापुर निवासी अतुल कसेरा के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में श्याम गुप्ता ने बर्तन की दुकान में घाटा होने के कारण चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की। चोरी के घंटे 860 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे जाते थे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page