Connect with us

मिर्ज़ापुर

खड़ी डंपर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, खलासी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मुजेहरा खुर्द में देर रात हादसा, चालक सुरक्षित; घायल को ट्रामा सेंटर औराई भेजा गया

चील्ह, मीरजापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के मीरजापुर-औराई मार्ग पर टेढ़वा चौकी अंतर्गत मुजेहरा खुर्द स्थित आदर्श ढाबा के पास शनिवार रात करीब दो बजे सड़क किनारे खड़ी डंपर में एक ट्रक पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जबकि खलासी के पैर में गंभीर चोट आई। टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चालक दिनेश कुमार यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी भैसोड़, बलाय, थाना हलिया, मीरजापुर ट्रक लेकर जा रहा था। उसके साथ खलासी सूरज कुमार आदिवासी पुत्र भरतलाल भी मौजूद था। मुजेहरा खुर्द में हनुमान मंदिर के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गया।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही टेढ़वा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग से घायल खलासी को ट्रामा सेंटर औराई भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

चौकी प्रभारी टेढ़वा अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण ट्रक खड़ी डंपर से टकराया। चालक सुरक्षित है, जबकि खलासी के पैर में चोट आई है। ट्रक मालिक रामसजीवन गुप्ता निवासी हनुमना को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page