चन्दौली
दिवंगत पूर्व विधायक राजेश बहेलिया के परिजनों से मिले राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा
मगरौर पहुंचकर जताई शोक संवेदना, चकिया में विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत-अभिनंदन
चकिया, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्रीय दौरे पर चकिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चकिया के दो बार विधायक रहे दिवंगत राजेश बहेलिया के पैतृक आवास मगरौर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख आभा बहेलिया और परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
सहदुल्लापुर तिराहे पर हुआ स्वागत
राज्यमंत्री के आगमन पर सहदुल्लापुर तिराहे पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष सोनकर, उमेश चौहान, रवि गुप्ता, निखिल सिंह और बादल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारी के आवास पर की मुलाकात
इसके बाद राज्यमंत्री नगर के विभूति नगर निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा हुई।
सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित
राज्यमंत्री वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा के आवास भी पहुंचे। यहां सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति महाराजा किला के अध्यक्ष सुनील मद्धेशिया के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।
जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं का अभिनंदन
सभासद मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, प्रमिला शुक्ला और अनीता शर्मा के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्य, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह और नागेश पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, विकास शर्मा, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, शैलेश चंद्र शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विश्वकर्मा उत्थान मंच के सदस्य और नगरवासी मौजूद रहे।
