Connect with us

मिर्ज़ापुर

गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में लहराया तिरंगा, डीएम पवन कुमार गंगवार ने किया ध्वजारोहण

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Loading...

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि./रा. विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू./रा. विजेता, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page