Connect with us

गोरखपुर

बाढ़ से राहत-बचाव के लिए प्रयागराज से मंगाई गईं 11 मोटरबोट और 10 नाव

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की देखरेख में प्रयागराज से 11 मोटरबोट और 10 नाव मंगाई गई हैं। इनकी मदद से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों को गति दी जा रही है।

तीन तहसीलों में भेजी गईं नावें

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मंगाई गई सभी नावों और मोटरबोट को सदर, खजनी और चौरीचौरा तहसील क्षेत्रों में भेज दिया गया है। इन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

Loading...

राहत-बचाव कार्यों में मिलेगी मदद

नावों और मोटरबोट की उपलब्धता से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन का प्रयास है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेजी से संचालित किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page