जौनपुर
संभव अभियान 6.0 की समीक्षा में सीडीओ सख्त
Loading...
Loading...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश
जौनपुर, 30 सितंबर। जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक में सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने संभव अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का काम एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए।
Loading...
सैम बच्चों की निगरानी
सीडीओ ने गंभीर कुपोषित (सैम) बच्चों के घर नियमित भ्रमण और शत-प्रतिशत फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा। ई-कवच पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट करने तथा जरूरतमंद बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
मुंगराबादशाहपुर पर नाराजगी
मुंगराबादशाहपुर विकासखंड की खराब प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और संबंधित सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत अन्य पोषण योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने को कहा गया।
Continue Reading
