Connect with us

भदोही

दो दिनों से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 75.770 मीटर पहुंचा पानी

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। जिले में गंगा नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 75.770 मीटर दर्ज किया गया। पानी बढ़ने की रफ्तार फिलहाल 1 से 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

सोमवार से जारी है बढ़ोतरी

सोमवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 75.335 मीटर दर्ज किया गया था। उस समय नदी का पानी करीब 5 से 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। मंगलवार को भी जलस्तर बढ़ा, हालांकि वृद्धि की गति घटकर 1 से 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे रह गई।

फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जिले में बाढ़ की स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। किसी गांव में गंगा का पानी घुसने की सूचना भी नहीं है। हालांकि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

बाढ़ चौकियां सक्रिय

प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर और उसके रुख पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। केंद्रीय जल आयोग और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी एवं निर्देशों का ही पालन करें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page