Connect with us

गाजीपुर

धान की फसल में पीलापन बढ़ने से किसानों की चिंता, हरदा रोग जैसे लक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

भीमापार, गाजीपुर। क्षेत्र में धान की फसल में हरदा रोग जैसे लक्षण दिखाई देने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई खेतों में धान की पत्तियां हरी से पीली पड़ती नजर आ रही हैं। किसानों के मुताबिक, शुरुआत में निचली पत्तियों पर दिखाई देने वाला पीलापन धीरे-धीरे अन्य पत्तियों तक फैल रहा है, जिससे फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है।

फसल की बढ़वार पर असर की चिंता

किसानों का कहना है कि पत्तियों का रंग बदलने के साथ धान के पौधों की बढ़वार भी प्रभावित दिखाई दे रही है। लगातार बदलते मौसम और खेतों में बनी नमी की स्थिति को लेकर भी किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का पता नहीं चला और उचित उपचार नहीं हुआ तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

कृषि विभाग से जांच की मांग

मंगारी गांव निवासी किसान अरविंद सिंह, संजय सिंह, विवेकानंद सिंह और शशिकांत सिंह ने कृषि विभाग से गांवों में धान की फसलों का निरीक्षण कराने की मांग की है। किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से खेतों में पहुंचकर फसल की जांच करने और समस्या की सही पहचान के बाद वैज्ञानिक उपचार की सलाह देने की मांग की है।

बिना जांच दवा का छिड़काव न करें

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार केवल पत्तियों के पीले पड़ने से हरदा रोग की पुष्टि नहीं की जा सकती। पीलापन पोषक तत्वों की कमी, खेत में जलभराव, अधिक नमी अथवा अन्य रोगों के कारण भी हो सकता है। किसानों को बिना सही पहचान किए किसी दवा का छिड़काव नहीं करना चाहिए। कृषि विभाग या विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही आवश्यक उपचार करना उचित होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page