Connect with us

गाजीपुर

हिंदू पीजी कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर भव्य कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां, गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देश पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की, जबकि संयोजन वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

शिक्षकों ने रखे विचार

आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने पीपीटी के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विचार प्रस्तुत किए। भौतिक विज्ञान के आचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार और हिंदी विभाग के डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रत्येक युवा के विचारों में होना चाहिए और सभी को इसके लिए आगे बढ़ने की जरूरत है।

Advertisement

निबंध में अपराजिता रहीं प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में अपराजिता यादव ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय और प्रगति पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण में प्रगति ने बाजी मारी

भाषण प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय प्रथम, सोनी यादव द्वितीय और बबिता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रगति पांडेय ने प्रथम, तारा ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेताओं की घोषणा

निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अरुण कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page