गाजीपुर
एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
रेवतीपुर पुलिस ने नगदिलपुर गांव से 45 वर्षीय गनेश चौधरी को पकड़ा
रेवतीपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था।

प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 1578/09 में धारा 323 और 354 भादवि से संबंधित न्यायालय के एनबीडब्ल्यू में वांछित चल रहे गनेश चौधरी (45) पुत्र चन्दजोत चौधरी, निवासी ग्राम नगदिलपुर, थाना रेवतीपुर को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ समेत थाना रेवतीपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
