Connect with us

गाजीपुर

ग्रामीण बच्चों को मिली अंतरिक्ष की उड़ान, हेतिमपुर स्कूल में एस्ट्रोनॉमी लैब शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने किया उद्घाटन, आधुनिक उपकरणों से बच्चे समझेंगे सौरमंडल और अंतरिक्ष के रहस्य

जमानियां (गाजीपुर)। हेतिमपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को खगोल विज्ञान कक्ष (एस्ट्रोनॉमी लैब) का शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक शिक्षा से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने विद्यालय परिसर के विकास के लिए जल्द ही इंटरलॉकिंग कार्य कराने का आश्वासन भी दिया।

तारामंडल और सौरमंडल की मिलेगी व्यावहारिक जानकारी

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि एस्ट्रोनॉमी लैब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तारामंडल, सौरमंडल, भूगोल और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से बच्चे नक्षत्रों और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।

लैब के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा विकसित करने के साथ सीखने के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कक्षा में पढ़ाए जाने वाले खगोल विज्ञान से जुड़े विषयों को प्रयोगात्मक तरीके से समझने का अवसर भी विद्यार्थियों को मिलेगा।

शिक्षक और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, राजेंद्र गिरि, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, संतोष, संध्या यादव, प्रियंका, बिंदु, राधिका, निलेश और संतोष तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page