गोरखपुर
पेड़ गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त, गृहस्थी पर टूटा संकट
Loading...
Loading...
धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड में हादसा, रूदल का पूरा आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त
संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड में तेज बारिश और हवा के बीच पेड़ गिरने से एक आवासीय मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ मकान के ऊपर गिरने से घर का काफी हिस्सा तहस-नहस हो गया।
Loading...
जानकारी के अनुसार सेवाइचपार वार्ड निवासी रूदल के मकान पर अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से पूरा आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कराकर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Continue Reading
