Connect with us

भदोही

संयुक्त वाम मोर्चा ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, एसआईआर प्रक्रिया रोकने और मतदाता अधिकार बहाल करने की मांग

भदोही। संयुक्त वामपंथी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मोर्चा की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई।

मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया रोकने तथा मतदाता सूचियों से गलत तरीके से हटाए गए लोगों के मतदान अधिकार बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को बनाए रखने पर जोर दिया।

ज्ञापन में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की मांग भी की गई। मोर्चा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश को शामिल करते हुए चयन व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Advertisement

इस मौके पर रंजीत यादव, भान सिंह मौर्य, इंद्र देवपाल, राजेंद्र प्रसाद, श्रीराम बिन्द, रामलाल यादव, मनोज कुमार, भू लाल, अख्तर, अहमद अली, ज्ञान प्रकाश और संतोष कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page