Connect with us

गाजीपुर

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published

on

Loading...
Loading...

पेड़-पौधे और मकान हुए धराशायी

बहरियाबाद-गाजीपुर। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रिमझिम बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं तेज हवा के झोंकों से कई स्थानों पर पेड़-पौधे और बिजली के खंभे गिरने से यातायात और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।

पानी टंकी तिराहा से परमानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर राज मैरिज लॉन के पास बिजली का खंभा और पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया। इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष इसी स्थान पर बिजली का तार और पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। बहरियाबाद जामा मस्जिद के पास भी पेड़-पौधे गिरने की सूचना है। क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति तथा यातायात प्रभावित हुआ है।

Advertisement

धान की फसल के लिए बारिश बनी संजीवनी

लगातार बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल में दाने भरने और पकने के लिए पर्याप्त नमी की जरूरत होती है। खेतों में बनी नमी आगामी रबी फसल में गेहूं, सरसों और चना की बुवाई के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। बारिश से भूजल स्तर के रिचार्ज होने की भी उम्मीद है, जिससे कुओं और बोरवेल का जलस्तर बेहतर बना रह सकता है।

हालांकि जिन किसानों की धान, तिलहन या सब्जियों की फसल कटाई के लिए तैयार है, उनके लिए लगातार बारिश परेशानी का कारण बन

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page