आजमगढ़
अजमतगढ़ में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, 15 विभागों के लगाए गए स्टॉल
पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत
सगड़ी/आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 का शुक्रवार को अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में विधिवत शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में 15 विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। पांच दिवसीय यह अभियान 29 सितंबर तक चलेगा।
संयुक्त रूप से हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन सचिन मिश्रा, नागेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव और खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपने-अपने स्टॉल पर मौजूद रहे और लोगों को संबंधित योजनाओं की जानकारी देते नजर आए।
योजनाओं की जानकारी देने पर जोर
मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें स्टॉल पर जानकारी उपलब्ध कराकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
15 विभागों के लगाए गए स्टॉल
अभियान में पशुपालन विभाग, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, बहुउद्देशीय शिविर, यूनियन बैंक, कृषि विभाग और पेंशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं, पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
कार्यकर्ता और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्र, डॉ. ओमप्रकाश आनंद, अमित राय, राजेंद्र सिंह टप्पू, प्रेमभूषण सिंह, जगजीवन राय, अमित सिंह, सचिंद्र सिंह, अशोक राम, फागु सोनकर, भोला राजभर, राम मिलन चौहान समेत तमाम कार्यकर्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।
