Connect with us

भदोही

अपर पुलिस अधीक्षक ने कोइरौना थाने का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

साफ-सफाई और अभिलेखों का लिया जायजा

भदोही/कोइरौना। अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल ने गुरुवार को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिसिंग कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना कोइरौना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, बंदी गृह, मालखाना, पुलिस बैरक और भोजनालय का जायजा लिया।

राजकीय अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर समेत विभिन्न राजकीय अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने के साथ लंबित विवेचनाओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

रात्रि गश्त और चेकिंग बढ़ाने पर जोर

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखने के लिए कहा गया।

पीड़ितों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण

उन्होंने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका समयबद्ध एवं न्यायोचित विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कोइरौना, सभी उपनिरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page