आजमगढ़
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान, छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता और सामाजिक सेवा का दिया संदेश
फरिहा/आजमगढ़। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, रोवां फरिहा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामाजिक एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
विद्यार्थियों ने परिसर में की साफ-सफाई
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित पोस्टर भी प्रस्तुत किए गए।
छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया अभियान का महत्व
विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल्लाह खान, प्रधानाचार्य अंजलि सिंह एवं एचओडी अमरनाथ विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अभियान आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे अभियानों से विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
