Connect with us

गोरखपुर

बेवरी मुक्तिधाम मार्ग गड्ढों में तब्दील, सांसत में राहगीर

Published

on

Loading...
Loading...

हिचकोले खाते गुजर रहे लोग

गोलाबाजार/गोरखपुर। गोलाउपनगर के अंबेडकर बेवरी गेट से मुक्तिधाम तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर हिचकोले खाते हुए लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। मुक्तिधाम के अलावा वार्ड नंबर तीन और 14 के लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इस रास्ते से आते-जाते हैं।

नाला नहीं होने से सड़क पर गिरता है पानी

सड़क के दोनों किनारों पर नाला नहीं होने के कारण आसपास के घरों का पानी सीधे सड़क पर गिरता है। इससे जगह-जगह जलभराव और गड्ढे बन गए हैं। लंबे समय से जर्जर सड़क की स्थिति अब और खराब हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

शवयात्रा में भी लोगों को परेशानी

मुक्तिधाम जाने वाले इस मार्ग की बदहाली से शवयात्रा में शामिल लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। शव कंधे पर हो या वाहन से ले जाया जाए, रास्ते के गड्ढों के कारण लोगों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग की स्थिति में जल्द सुधार की मांग की है।

वार्ड तीन और 14 के लोगों का मुख्य रास्ता

यह मार्ग नगर पंचायत गोला के वार्ड नंबर तीन और 14 के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन का साधन है। सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। बच्चों को भी इसी मार्ग से स्कूल जाना पड़ता है, जिससे खराब सड़क के कारण उन्हें रोजाना परेशानी होती है।

Advertisement

गड्ढों में पानी भरने से आए दिन विवाद

बरसात और घरों से निकलने वाला गंदा पानी गड्ढों में भर जाता है। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के गड्ढों से गुजरने पर राहगीरों पर पानी के छींटे पड़ते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कपड़े खराब होने को लेकर कई बार गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन जाती है तथा कभी-कभी मारपीट तक की नौबत आ जाती है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय निवासी रणविजय कुमार, अभिनव, राजेश कुमार, मुनील सिंह, अखिलेश, बबलू, पिंटू, कृष्णा तिवारी, रामआशीष, संतोष, हरिकिशुन, दिनेश और सुरेश आदि ने बताया कि मार्ग की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने सड़क मरम्मत के साथ दोनों किनारों पर नाला निर्माण कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page