गोरखपुर
मामखोर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का हुआ भूमिपूजन
जिला पंचायत सदस्य ने किया शिलापूजन
गोलाबाजार/गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के मामखोर में गुरुवार को कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य भवन के निर्माण के लिए जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल ने भूमिपूजन एवं शिलापूजन किया।
विद्यालय से होता है सर्वांगीण विकास
इस अवसर पर मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि विद्यालय में ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय राष्ट्र के लिए जिम्मेदार और सच्चे नागरिक तैयार करने का कार्य करता है। नए भवन के निर्माण से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुविधापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। यही नौनिहाल देश का भविष्य हैं।
मुख्य भवन स्वीकृत कराने पर जताया आभार
विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के मुख्य भवन को स्वीकृत कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल के लगातार किए गए प्रयासों के प्रति विशेष आभार जताया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि आधाराम यादव, सत्येंद्र द्विवेदी, संजय शुक्ल, आचार्य सौरभ शुक्ल, अतुल शुक्ल, अमरनाथ तिवारी, राजन दूबे, बृजेश यादव, मोहित प्रजापति, रतन दूबे, गोवरी, सोलहू, झिल्लूर, साधु, रामबृक्ष, अनिल, रामप्रीत, पिंटू, रामनेवास, नारायण पाण्डेय, मोहन तिवारी, सादिक अली, अशरफ अली और रमेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शिक्षकों की रही सहभागिता
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमनलता के साथ शिक्षक रणजीत तिवारी, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, अभिषेक राय, मंजू यादव, साधना मौर्य और पूजा दूबे सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
