Connect with us

गाजीपुर

चोरी के अनाज के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज पुलिस ने कुसुम्ही खुर्द नहर तिराहे के पास से पकड़ा, सरसों और गेहूं बरामद

गाजीपुर/नंदगंज। नंदगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का 22.830 किलोग्राम सरसों और 23.780 किलोग्राम गेहूं बरामद किया है।

दोनों आरोपी कुसुम्ही खुर्द के निवासी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुसुम्ही खुर्द निवासी आकाश बिंद (19) पुत्र अशोक बिंद उर्फ सिरी बिंद तथा विंध्याचल बिंद (23) पुत्र श्यामदेव बिंद के रूप में हुई है। दोनों को कुसुम्ही खुर्द नहर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मामले में थाना नंदगंज में मुकदमा संख्या 318/2026 दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उपनिरीक्षक ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page