Connect with us

गोरखपुर

फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Published

on

Loading...
Loading...

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोरखपुर/बेलघाट। बेलघाट थाना क्षेत्र के टिकुलियाढाड़ गांव में मंगलवार सुबह 17 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान तनु विश्वकर्मा पुत्री प्रदीप विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रात में कमरे में सोने गई थी युवती

परिजनों के अनुसार तनु सोमवार शाम भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कुंडी बंद मिली। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दरवाजा तोड़कर शव निकाला

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और युवती के शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page