Connect with us

भदोही

खाटू श्याम का सजा भव्य दरबार, दर्शन-पूजन के लिए लगी कतार

Published

on

Loading...
Loading...

नौ दिवसीय पूजनोत्सव के आठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भाजपा जिलाध्यक्ष ने हवन में दी आहुति

गोपीगंज (भदोही) नगर में चल रहे नौ दिवसीय पूजनोत्सव के आठवें दिन श्री गणेशोत्सव मंडल पश्चिम मोहाल में खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया गया। आकर्षक श्रृंगार के साथ सजे दरबार के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और कतार लगी रही।

भक्तिमय वातावरण में हुआ दर्शन-पूजन

खाटू श्याम जी का सजा दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दर्शन-पूजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने हवन में दी आहुति

देर शाम दर्शन-पूजन के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और भाजपा नेता बृजेश गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने पूजन समिति के सदस्यों के साथ हवन में आहुति दी और पूजा-अर्चना की।

अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत

पूजन समिति की ओर से दीपक मिश्रा और बृजेश गुप्ता का स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

आयोजन में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कमल नयन अग्निहोत्री, दशरथ मोदनवाल, पूर्व सभासद संतोष मोदनवाल, शनि जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, सूरज मोदनवाल, रामबाबू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page