Connect with us

भदोही

राधा अष्टमी पर देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरूप के दर्शन को उमड़ी भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ और गोपेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार, देर रात तक लगा भक्तों का तांता

गोपीगंज। राधा अष्टमी के अवसर पर गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से आरती-पूजन किया गया। बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ और बाबा गोपेश्वरनाथ के अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर निहाल हुए भक्त

श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

सुगंधित पुष्पों और पंचद्रव्य से हुआ श्रृंगार

बाबा बड़े शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। वहीं बाबा तिलेश्वरनाथ और गोपेश्वरनाथ का सुगंधित पुष्पों एवं पंचद्रव्य से भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

महाआरती में गूंजा हर-हर बम-बम

आरती-पूजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। शंख और करतल की ध्वनि के बीच पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई। इस दौरान भक्तों के हर-हर बम-बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Advertisement

स्तुति गान के बाद बांटा गया महाप्रसाद

महाआरती के बाद स्तुति गान किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण कराया गया। आयोजन में पूजन समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page